गुरूर में धर्मांतरण की कोशिश पर भारी हंगामा: हिंदू संगठनों ने रुकवाई प्रार्थना सभा – वीडियो आया सामने

विनोद नेताम(वरिष्ठ पत्रकार)
छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/ विशेष रिपोर्ट _
नगर पंचायत गुरूर के वार्ड क्रमांक 02 में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने एक प्रार्थना सभा में धावा बोल दिया।
आरोप है कि यहाँ गरीब परिवारों को प्रलोभन देकर और भ्रम फैलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की “नाकाम” कोशिश की जा रही थी, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, हंगामे का एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है, और यहां प्रार्थना सभा को बंद कराया गया दरअसल गोद भराई की आड़ में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था।
लालच का जाल और प्रार्थना सभा
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बताया कि कथित तौर पर ईसाई धर्म के कुछ प्रचारक स्थानीय निर्धन परिवारों को निशाना बना रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपियों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति भ्रम फैलाया जा रहा था और ईसाई धर्म अपनाने के बदले विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए जा रहे थे। इसी उद्देश्य से एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जहाँ लोगों को मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा था।ल जैसे ही इसकी सूचना मिली हम यहां पहुंचे।
जनप्रतिनिधियों और संगठनों का कड़ा रुख
जैसे ही इस बात की भनक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू और हिंदू संगठनों को लगी, वे तुरंत मौके पर पहुँचे।

उन्होंने न केवल चल रही सभा को रुकवाया, बल्कि वहां मौजूद ‘धर्म के ठेकेदारों’ को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
अध्यक्ष प्रदीप साहू ने इस कृत्य को समाज की शांति भंग करने वाला बताया और तुरंत इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इस कार्रवाई के दौरान चौलेश देशमुख, राकेश साहू, जयंत साहू, आकाश साहू, निलाम्बर साहू, रवि देशमुख, अनमोल ओझा, यमन नरेटी, आयुष देवान समेत बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता मुस्तैद रहे।
जांच और कार्रवाई की मांग
घटना के बाद नगर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
हिंदू संगठनों ने प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि:
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी जांच की जाए।
प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों पर सख्त कार्यवाही हो। क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
प्रदीप साहू ने बताया कि हम अपने क्षेत्र में भोले-भाले लोगों की आस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना न केवल अवैध है,बल्कि सामाजिक ताने-बाने के खिलाफ भी है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *