छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_
6फरवरी को संजारी बालोद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा का जन्मदिन समारोह बालोद जिला के अंतिम छोर में बसे वनांचल गांव नैकुरा जिसमें पूरा आदिवासी परिवार निवास करते है वहां विधायक जी ने अपना जन्मदिन आयोजित किया 35 आदिवासी परिवार वाला ग्राम नैकुरा के ग्रामवासी जहां कोई जनप्रतिनिधि आता जाता नई ऐसे में विधायक जी को अपने बीच पाकर ग्रामवासी गदगद थे
विधायक संगीता सिन्हा की पहचान संघर्षशील विधायक के नाम से होती है लगातार संजारी बालोद के समस्या तथा प्रदेश के ज्वलंत मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता में उठाते रहे है लगातार सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ते रहे है और उनकी संघर्षशीलता के कारण ही पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

विधायक का लगातार क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ये प्रयास निरंतर रहा है इसी का परिणाम है कि लगातार दूसरी बार जनता का प्यार उनको मिलता रहा है ,सरल सहज मिलनसार मृदुभाषी व्यक्तित्व जिनका पहचान पूरा प्रदेश में बना हुआ है।
जन्मदिन समारोह ग्राम के स्कूल परिसर में आयोजित किया गया जिसमें पूरे क्षेत्र के आम जनता के साथ विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित होकर विधायक जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपना अपना आशीर्वाद स्नेह प्रदान किया।

गांव की महिलाओं ने आदिवासी संस्कृति के अनुरूप विधायक जी का गर्मजोशी के स्वागत किया रेला नित्य के साथ विधायक जी का अभिनन्दन किया।
समारोह में शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री सादिक अली, महामंत्री सुमित राजपूत,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तामेश्वर साहू, वरिष्ठ उपाध्यक दूरगु राम सिन्हा,विधायक प्रतिनिधि एवं सरपंच टोमन साहू,संजय चौधरी ने विधायक जन्मदिन के अवसर पर विधायक जी को बधाई देते हुए उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डाला कि लगातार क्षेत्र की जनता के लिए वे हमेशा तत्परता के साथ खड़े रहते है उनकी सादगी,सरलता ही उनकी अलग पहचान है बालोद विधानसभा की जनता को वो अपने परिवार के सदस्य के तरह दिल में बसा के रखती है।

विधायक ने ग्राम के महिलाओं के संग अपने जन्मदिन पर काटकर ग्रामीण जनों का आशीर्वाद लिया विधायक जी ने जन्मदिन पर स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया तत्पश्चात ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव की प्राचीन परम्परा के अनुसार भोजन ग्रहण किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बालोदगहन के सरपंच भगवान दास मंचूरिया,बालोद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा,विधायक प्रतिनिधि कमलेश,चोवा राम साहू, श्रावस्ती,बालोद शहर ब्लॉक अध्यक्ष अंचल साहू,धीरज उपाध्याय, गोपाल राठी,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोनू ठाकुर, शहर अध्यक्ष अंकुश दिवान,हिमांशु लावतरे,सेक्टर प्रभारी उमर अली,गुलेंद्र कतलाम पार्षद बंटी शर्मा,सुमीत शर्मा,युवा कांग्रेस नेता साजन पटेल,रोहित सागर,देवेंद्र साहू, बबलू साहू,यानेश साहू,मुकेश सर्वा,मिडिया प्रभारी उमेश साहू,कुलदीप साहू,बोरतरा उपसरपंच विक्की सिन्हा,रूप साहू, विधायक प्रतिनिधि तुलेश सिन्हा,एन एस यू आई अध्यक्ष अभिषेक साहू,महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज श्री क्षत्रिय ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महिमा साहू,जनपद सदस्य कौशल्या चंद्रवंशी, छात्र नेत्री हर्षू साहू,ग्राम के पटेल सेवता ,पंच आनंद राम,सहित बड़ी संख्या में पूरे ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थिक रहे।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

