कोंडागांव के कोकड़ी में बवाल, ग्रामीणों ने मक्का प्लांट में किया  हमला।

विनोद नेताम(वरिष्ठ पत्रकार)
छत्तीसगढ़ । कोंडागांव। विशेष रिपोर्ट _
कोंडागांव जिले के कोकड़ी गांव में स्थित सरकारी मक्का प्लांट पर 700-800 ग्रामीणों ने अचानक से हमला करने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक लोगों ने लाठी-डंडे और पत्थर लेकर ऑफिस में तोड़फोड़ की है तथा कैंपस में खड़ी कार, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक प्लांट से निकलने वाला वेस्ट खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलें खराब हो रही है।

ग्रामीणों का गुस्सा इस वीडियो में साफ तौर पर देखी जा सकती है।

कई बार शिकायत करने के बाद भी एक्शन नहीं लेने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़का। समय रहते हुए यदि शासन और प्रशासन ग्रमीणों की समस्या को लेकर गंभीरता से निराकरण करने का प्रयास करती तो इस स्थति से शायद बचा जा सकता था और इतनी बड़ी गंभीर घटनाक्रम का आगाज नहीं हुआ रहता लेकिन प्रशासन की लापरवाह रवैया के चलते ग्रामीण भड़क चुके है।
इस हमले में 10 से 20 लाख रुपए तक के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है।

गुरुवार रात हमले के बाद आज सुबह ग्रामीणों ने फिर प्लांट में घुसने की कोशिश की तो उन्हें खदेड़ा गया है।प्लांट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

गांव में अभी स्थिति तनावपूर्ण है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण अब दूर से फोर्स पर गुलेल से हमला कर रहे हैं। बहरहाल कोंडागांव जिले के कोकडी गांव में स्थिति काफी तनाव पुर्ण बताई जा रही है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed