छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/विशेष_
स्व डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरूर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के गुरूर नगर के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार फाइलेरिया एवं कृमिनाशक की गोली डी ई सी, एल्बेंडाजोलऔर आइवरमेक्टीन की दवाई खिलाने में सहयोग प्रदान किया।

स्वयं सेवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में दवाई खिलाने के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा निर्देश दिया गया।

तत्पश्चात स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रवाना किया गया। स्वयं सेवकों ने सरस्वती शिशु मंदिर,आत्मानंद स्कूल, केन एकेडमी स्कूल, शासकीय उच्च. माध्य. बालक स्कूल, मां बहादुर महाविद्यालय तथा शासकीय महाविद्यालय गुरूर के छात्र छात्राओं को दवाई सेवन में सहयोग प्रदान किया।

महाविद्यालय के स्वयं सेवक हमेशा विभिन्न प्रकार के राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यक्रम में निःस्वार्थ भाव से सहयोग प्रदान करते रहते हैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस भारती, प्रशिक्षक के आर उर्वशा डॉ डी आर ठाकुर एवं चिकित्सक टीम के मार्गदर्शन में दिव्या,विक्की, विशाल,प्रवीण,द्रोण कुमार,कविता,चांदनी,अल्का,दिव्या कोर्राम, तामेश्वर,नवीन,माही, तुषा,हिमांशु, आराधना आदि स्वयं सेवकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

स्वयं सेवकों के सेवाभाव की सराहना करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो केएल रावटे, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ जी एस देवांगन तथा समस्त प्राध्यापक एवं स्टॉफ ने बधाई प्रेषित किए हैं।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed