छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_

हमारे छत्तीसगढ़ में देवी देवताओं एवं डांग डोरी का विशेष महत्व है।

गांव की किसी भी कार्यक्रम को करने से पहले पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना करते है।
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में मंडई ठंड के इस सर्द मौसम में आयोजित की जाती है।
बालोद जिला के गुरुर नगर प्राचीन काल की मूर्तिया स्थापित होने की वजह से देऊर देव धरा के नाम से काफी विख्यात है।
आज नगर पंचायत की पावन भूमि पर दो दिनों तक
चलने वाले इस मंडई में आसपास के लोगों का रेलमपेल भीड़ से पूरा रोड खचाखच भरा हुआ रहता है।
इसीलिए आमजनों की
जिसकी सुरक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस वालों की होती है।

जिसे लेकर गुरुर थाना प्रभारी सुनील तिर्की के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक हरख बघेल, प्रधान आरक्षक शर्मा एवं आरक्षक दिनेश नेताम,कोमल साहू,विवेक सिन्हा अपने पूरे दल बल के साथ पैदल मार्च कर भीड़ भाड़ इलाके में सघन जांच कर लोगो से अपील किया है की शांति का माहौल बनाए रखने में पुलिस का विशेष सहयोगप्रदान करें।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

