विनोद नेताम (वरिष्ठ पत्रकार)
नई दिल्ली/ विशेष रिपोर्ट _
कल संसद के इस मंजर को गोदिमीडिया दिखाने से खौफजदा क्यों है?
क्योंकि संसद में कल देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को शायद उनके मुंह पर किसी ने चोर बोला?
हालांकि इस तरह के वाक्या लोकतंत्र के पवित्र मंदिर के भीतर में घटित होना निहायत ही शर्म की बात है किंन्तु आखिरकार ऐसा क्यों हुआ और देश की सियासत के भीतर में ऐसा क्या भूचाल आ गया है जिसके चलते दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश की सबसे बड़े पंचायत के भीतर में मौजूद देश के मुखिया को खुलेआम चोर बोला जा रहा है?

कल्याण बनर्जी को गौर से सुनिए शायद धिक्कार,धिक्कार बोलते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उंगली दिखा कर चोर भी बोल रहे है। वंही गृहमंत्री अमित शाह को भी उंगली दिखा कर धमका भी रहे है। इस बीच केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ TMC सांसद कल्याण बनर्जी को जाने का इशारा भी कर रहे है,मगर कल्याण बनर्जी लगातार नारे लगा रहे है।
“एक नारी से गद्दारी फर्जी कुंवारों को पड़ सकती है भारी”
भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी की सरकार को यदि किसी ने दंबगई के साथ झटका दिया है तो वह बंगाल की शेरनी यानि की ममता बनर्जी है। अवगत हो कि पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विगत कई बरसों से पंश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के मुख्य विपक्षी राजनितिक दलों में से एक है। चूंकि भारतीय जनता पार्टी की मंशा सभी राज्यों में सरकार बनाने की रही है।
ऐसे में बंगाल पर भाजपा नियत जीत की मंशा को लेकर बनी हुई है। ज्ञात हो आगे आने वाले दिनों में पंश्चिम बंगाल के भीतर में विधानसभा चुनाव संम्पन्न होना है।
जाहिर सी बात जब सामने चुनाव हो और ऐसे में सत्ताधारी पार्टी से तालुक रखने वाले अहम और जिम्मेदार नेताओं की गिरेबान एस्टिन की फाइल्स और पुर्व सेना प्रमुख जनरल नरवने की लिखी हुई अप्रकाशित किताब में दर्ज हो तब ऐसे में बंगाली दादा कंहा चूकने वाले है।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

