सियादेवी जलाशय में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा इको एडवेंचर फेस्ट का आयोजन।

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/ विशेष रिपोर्ट_

बालोद जिले के गुरुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत नारागांव में इको टूरिज्म का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम स्थानीय प्रशासन और पंचायत के सहयोग से पर्यटन,स्थानीय संस्कृति और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए रखा गया है।
मुख्य आकर्षण और गतिविधियाँ
बम्बू राफ्टिंग सियादेवी जलाशय में पर्यावरण-अनुकूल बम्बू राफ्टिंग शुरू की गई है, जिससे पर्यटकों को प्राकृतिक जल में एडवेंचर अनुभव मिलता है।
एडवेंचर स्पोर्ट्स,कार्यक्रम के दौरान वॉल क्लाइम्बिंग, हॉट एयर बलून,कैंपिंग और अन्य आउटडोर गतिविधियाँ आयोजित  किया जा रहा है।
स्थानीय संस्कृति और भोजन
छत्तीसगढ़ी व्यंजन और सांस्कृतिक प्रदर्शन भी शामिल हैं,जिससे आने-वाले लोगों को क्षेत्र की पहचान का अनुभव मिलता है।
यह पहल खास तौर पर स्थानीय पर्यटन को विकसित करना, प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग पर्यावरण-मित्र तरीके से करना,और गांव के लोगों को रोजगार देना है।
प्रशासन और पंचायत ने इसे इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर रखा है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *