छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_
गुरुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत “भानपुरी के युवा सरपंच डाकेश साहू”ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए गांव की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उनके इस सराहनीय कदम से पूरे गांव में खुशी और आभार का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भानपुरी निवासी पायल यादव स्वर्गीय रतन लाल यादव की पुत्री की शादी समारोह कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण
जनप्रतिनिधि स्वयं परिवार से मिलने पहुंचे और आर्थिक सहायता राशि “(2000 रुपए)” भेंट कर उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर युवा सरपंच डाकेश साहू ने कहा कि “बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी शादी में सहयोग करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए मैं सदैव तत्पर हूं।
परिवार के सदस्यों ने सरपंच डाकेश साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें बड़ी राहत मिली है और वे अब शादी की तैयारियां बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
गांव के नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया।
उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम के गणमान्य नागरिक, घर परिवार के सभी सदस्य एवं मेहमानजन उपस्थित रहे।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

