महाशिवरात्रि पर गांव में हंगामा,कोटवार के साथ हाथापाई सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की वर्दी भी फाड़े।

विनोद नेताम (वरिष्ठ पत्रकार)

छत्तीसगढ़ /बालोद/ गुरुर/ विशेष रिपोर्ट _
बालोद जिला के गुरूर विकासखंड अंतर्गत सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम अरकार में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित लोककला महोत्सव के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
कार्यक्रम के बीच कुछ ग्रामीणों द्वारा हंगामा और दंगा-फसाद किए जाने की सूचना है,जिसमें दो आरक्षकों के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी 2026 को ग्राम अरकार में समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व एवं लोककला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के गांवों से लोग शामिल होने पहुंचे थे।
ग्राम पंचायत अरकार का पूर्व में आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रिकॉर्ड रहा है।

जिसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही पुलिस बल की तैनाती की गई थी।मेला आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था हेतु थाना सनौद से लिखित अनुरोध किया था।
कैसे बिगड़ा माहौल?
बताया जा रहा है कि जब पुलिस बल कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने पहुंचा, उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार्यक्रम स्थल पर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दो आरक्षकों के साथ धक्का-मुक्की की गई और सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी गई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रशासन की कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया तथा संबंधित आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा एवं शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
इस दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे,ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व के अवसर पर हुई इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।जहां एक ओर लोककला महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की घटना ने प्रशासन और ग्रामीणों दोनों के लिए चिंता बढ़ा दी है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed