बलरामपुर जिले के बाक्साइड चोर एस डी एम निकला हत्यारा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा।

विनोद नेताम (वरिष्ठ पत्रकार)
छत्तीसगढ़/ बलरामपुर/ विशेष रिपोर्ट _
एक तरफ तो छत्तीसगढ़ के भीतर में मौजूद भाजपा के सुशासन रूपी सुदर्शन च्रकधारी डबल इंजन सरकार प्रदेश के भीतर में मौजूद रहने वाले तीन करोड़ छत्तीसगढ़िया अवाम को सुरक्षा के नाम पर बिगडे हुये कानून व्यवस्था का झूनझूना सांय सांय अंदाज में पकड़वाने का काम बखूबी तरीके से कर रहे है।

तों वंही दूसरी तरफ अब राज्य के भीतर में मौजूद निहत्थे आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने वाले अधिकारी खुलेआम मौत के घाट उतारते हूये नजर आ रहे है।
हमरे जल, हमरे जंगल अऊ हमरे जमीन, बावजूद इसके मालिक हम नहीं बल्कि चंद सफेदपोश गद्दार है। हैरत की बात यह है कि इन चंद सफेदपोश गद्दारों के साथ में हर बार सरकार से जुड़े हुए लोग शामिल होते है।

दरअसल यह बात छत्तीसगढ़ राज्य के माथे पर कंलक के सामान है, किंतु क्या करे सच यही है और यह सच इन दिनो जगह जगह पर सुनाई दे रहा है, चाहे वह बस्तर संभाग के भीतर में हो या फिर सरगुजा संभाग के अंदर में हो हालत तो यंहा तक अब देखा जा रहा है कि खनिज संपदा के लिए मैदानी क्षेत्रों की कृषि जमीन तक को खोदा जा रहा है।अब ऐसे में सरकार की नियत छत्तीसगढ़ राज्य की धरती पर मौजूद खनिज संपदा को लेकर कैसी है यह बताने की आवश्यकता नहीं है।
हालांकि किसी भी सरकार के लिये जनता के बीच में इस तरह का विचार उत्पन्न होना यह उचित बात नहीं है और इसके लिए सरकार को अपनी नियत और निती को बेहतर रखते हुए जनता के लिये काम करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले अंतर्गत हंसपुर गांव में कुसमी SDM और नायब तहसीलदार टीम के साथ हंसपुर में बक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच के लिए पहुंचे थे,वहां उन्होंने ने गेहूं के खेत में पानी पलाकर लौट रहे तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट की, मारपीट में घायल एक ग्रामीण की इलाज के दौरान कुसमी अस्पताल में मौत हो गई

जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे है, इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि प्रदेश के अधिकारी प्रदेश वासियो के रक्षक है या फिर भक्षक? बता दे कि छत्तीसगढ़ राज्य के समूचे भू- भाग खनिज संपदा के मामले में इस बख्त देश के भीतर मौजूद सभी राज्यों में अव्वल और लबालब है और इसी के चलते देश के भीतर मौजूद रहने वाले प्रमुख कार्पोरेट घरानों के अलावा विदेशी बनियों की नजर में है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed