ग्राम पंचायत कशेरु में आयोजित हुई आम सभा, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

गरियाबंद। विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत कशेरु में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में ग्राम के विकास कार्यों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वच्छता, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रशासन के समक्ष रखा।

आम सभा में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री खिलेश्वर ठाकुर, ग्राम सचिव श्री टोकेश्वर गजेंद्र, उपसरपंच श्रीमती ममता सेन तथा पंचगण श्रीमती अमिला ठाकुर, श्री भीमेश्वर साहू एवं श्रीमती हेम बाई ठाकुर उपस्थित रहे।

बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने तथा पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *