मरोदा पुरैना मंडल में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 135वाँ संस्करण

मरोदा/दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी मरोदा पुरैना मंडल के वार्ड क्रमांक-21, स्टेशन मरोदा स्थित बूथ क्रमांक-232 में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135वाँ संस्करण सामूहिक रूप से सुना एवं देखा गया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने अपने संबोधन में युवाओं के नवाचार, जनभागीदारी, सामाजिक दायित्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, श्री अन्न तथा फिट इंडिया जैसे जनआंदोलनों का उल्लेख करते हुए देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” विकसित भारत का मूल मंत्र है।

कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी संदेशों को बूथ स्तर से लेकर घर-घर तक पहुँचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पार्षद श्री रामकिशन विधि यादव जी, मंडल महामंत्री श्री नरेंद्र निर्मलकर जी, मंडल ‘मन की बात’ प्रभारी श्री डामन सार्वा जी, युवा प्रमुख श्री कृष्णा ठाकुर जी, बूथ अध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी चन्द्रवंशी जी, बूथ सचिव श्रीमती प्रेमीन साहू जी, बूथ प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी नंदेश्वर जी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता श्रीमती सद्भाम विश्वकर्मा जी, पूर्व अध्यक्ष क्षेत्रीय साहू समाज श्री भाव सिंह केहरी जी सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल ‘मन की बात’ प्रभारी श्री डामन सार्वा जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *