img 20251226 wa0005.jpg


बालोद/गुरूर।
जिला प्रशासन बालोद द्वारा सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत गुरूर अंतर्गत ग्राम सनौद में किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत सीईओ बालोद एवं जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण (VB-GRAM-G) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा 2047 तक विकसित भारत के विजन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी गई।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण हुए आवासों के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी भेंट की गई। वहीं नए वित्तीय वर्ष के चयनित हितग्राहियों को ₹40,000 की प्रथम किस्त का चेक प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा लाभ वितरण एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें—

  • पीएम सूर्य घर योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण
  • मत्स्य पालन विभाग द्वारा सामग्री वितरण
  • राशन कार्ड वितरण
  • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम
  • आयुष्मान कार्ड वितरण
  • सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण
  • मसूर मिनी किट वितरण शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, जिला पंचायत सदस्य तेजराम साहू, जनपद सदस्य नरेश साहू, झालेन्द्र साहू, आशीष साहू, गुलाब राम सिन्हा, संध्या अजेंद्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा मंडल से तुकेश्वर पाण्डेय, खेमलाल देवांगन, आनंद शर्मा, संजय साहू, अजेंद्र साहू, रवि साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला पंचायत सहायक परियोजना अधिकारी ओ.पी. साहू, जिला समन्वयक आवास प्रभात साहू, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन प्रवीन साहू, जनपद सीईओ उमेश रात्रे, अतिरिक्त सीईओ सिरमौर, मनरेगा पीओ, SDO RES, ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाना एवं पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ प्रदान करना रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *