चूहे कूतर गये करोड़ों रूपये के सरकारी धान।बावजूद इसके कंहा पर अटकी पड़ी हुई साय का ध्यान।भ्रष्टाचारी चूहा आखिर 7 करोड़ रुपए किसके दिल में छेद कर घुसा डाला।

छत्तीसगढ़/ विशेष रिपोर्ट
किसी भी सरकार के लिये जनता के नजर में चढ़े रहना उतना ही जरूरी है जितना की एक परिवार के भीतर मौजूद मुखिया का अपने वजूद मे बने रहना है।अब मुखिया और सरकार की वजूद प्रदेश और परिवार के भीतर में कैसे बनती है और सबके नजर में कैसे चढ़ना है।बहरहाल यह बताने की अधिक आवश्यकता नही है बस परिवार और प्रदेशवासियों की जरूरतों का ख्याल रखिये और बने रहिये अपने वजूद में,लेकिन क्या यह किसी मुखिया और सरकार के लिये यह सब इतना आसान है,क्या प्रदेश वासियों के साथ किसी परिवार के मुखिया और सरकार अमृतकाल के इस दौर में सही तरीके से रख पाने में सफल साबित हो पा रहे होंगे।
नीचे पढ़ के आप समझेंगे कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में सुशासन रूपी सुदर्शन च्रकधारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के भीतर में विकास कितना और किसका हो रहा है।एक तरफ जंहा बस्तर और सरगुजा के बीहड़ से आये दिन अमृतकाल के इस दौर में भी एम्बुलेंस के अभाव से मरीज को खाट में लेकर उनके परिजन पांच पांच किलोमीटर पैदल आंय बांय तरिके चला करते है,तब जाकर मरिज को स्वास्थ सुविधा मिल जाये तो बहुत बड़ी बात होती है।वंही दूसरी तरफ बालोद जिले में भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोपों के बाद भी जंबूरी का उद्घाटन करने की सूचना जग जाहिर है। इस बीच प्रदेश के जनता अब भी ये जानने उत्सुक है, की बिना टेंडर खुले आखिरकार उक्त आयोजन से तालुक रखने वाले ठेकेदार को किस आधार पर किसी दिव्यआत्मा ने उसी का टेंडर खोलकर टेंडर कांड करने का फार्मूला इजाद कर डाला है।
वंही बिलासपुर के संकरी में सरकार का लाखों रूपये भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान में बर्बाद हो चुका है।लगभग 50 करोड़ के निर्माण कार्यं के लोकार्पण के आमंत्रण पत्र में क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री और विधायक का नाम ना होने से सारी तैयारी की बाद कार्यक्रम रद्द किया गया है।

जशपुर में RTO अधिकारी के घर से पांच करोड़ की चोरी हों गई जिसमें लगभग चार किलो सोने के बिस्कुट थे सोचने वाली बात ये है इतना पैसा आया कहा से, और सब से मजेदार प्रदेश में अब चूहे सात करोड़ का धान खा रहे है।

वैसे बात बिजली, सडक, पानी और कानून व्यवस्था की करे तो यह समझ से परे हो चला है कि देश के गृहमंत्री लगातार प्रदेश का दौरा ऊपर दौरा कर रहे है।

बावजूद इसके कानून व्यवस्था सरकार के पकड़ से बार बार छूटते हुए क्यों नजर आ रही है।अतः समय रहते हुए भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार को अक्ल की पटरियों पर चलना होगा अन्यथा जनता की नजर उन पर चौबिस घंटे टकटकी लगाये बैठी हुई है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *