छत्तीसगढ़/बालोद/ गुरुर/ विशेष रिपोर्ट_
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार सुशासन की तर्ज पर विकास गढ़ने की बात तो कर रही है।लेकिन क्या जमीनी धरातल पर कोई भी विकास कार्य समय पर फलीभूत हो रहा है। क्या समय रहते समस्या से निजात दिलाने में कामगार साबित हो रहे है। अपितु देश में आम जनताओं को मिलने वाली सुविधा जैसे स्वास्थ्य शिक्षा,बिजली,सड़के,पानी क्या ये सभी मूलभूत की सुविधाएं लोगो तक आसानी से उपलब्ध हो पा रही है। हमारे देश में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की क्रम की सीढ़िया घटने के बजाय बढ़ते हुए देखी जा रही है।तो फिर किसी भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही कैसे हो सकती है।

सड़क से डामर की परतें पूरी तरह से उखड़ चुका है। इस गांव में शासकीय हाईस्कूल,उपस्वास्थ्य केंद्र,शिशु मंदिर,धान खरीदी केंद्र आदि सुविधाओ का मध्य बिंदु है,ग्राम खुंदनी।
ग्राम परसूली, खोरदो,अकलवारा की स्कूली छात्र छात्राएं रोजाना इसी रास्ते से पढ़ाई के लिए,एवं लगभग दो महीने तक पांच गांव के किसान अपने धान बेचने के लिए आवाजाही करते है।
बरसात के मौसम में गड्ढे पूरी तरह से पानी से भरा हुआ रहता है,पुलिया की स्थिति भी अत्यंत जर्जर और दयनीय हो चुका है।
जिसके चलते स्कूली बच्चों और आसपास के ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विगत दस वर्ष पूर्व इस रोड का निर्माण किया गया था। जिसका अंदाजा लगे सूचना बोर्ड की जंग से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। की सड़क बने काफी वर्ष बीत चुका है। शासन, प्रशासन से ग्रामीण और जनप्रतिनिधियो की माँग है,कि इस खस्ताहाल सड़क का पुनः निर्माण व मरम्मत कर,रास्ते में गुजरते वक्त जो समस्या निर्मित हो रही है,उससे जल्द निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

