क्या विधवा महिला को प्रेम करने का अधिकार नहीं है? प्रेमजाल में फंसी विधवा महिला के साथ पूरे गांव भर में ज्यादती।

विनोद नेताम/ विशेष रिपोर्ट_
छत्तीसगढ़/गौरेला,पेंड्रा,मारवाही/(GPM)
बड़ा सवाल :- महिलाओं को सोलह हजार रानी रखने वाला कृष्ण मुरारी कन्हैया जी भर के पंसद है,लेकिन पति यदि पड़ोसी के यंहा कुछ जरूरी काम से भी चले जाए तो कसम उडान छल्ले मत पूछो बवाल ही बवाल है…

माना जाता है कि प्रेम अंधा होता है और अंधा प्रेम समय आने पर समाज के भीतर में क्या संदेश छोड़ता है यह बताने की जरूरत नही है। बहरहाल इस अंधा प्रेम ने बसंत के इस मौसम के भीतर में जो संदेश छोड़ा है उसकी चर्चा कहां तक फैला हुआ है यह अंदाजा नही लगाया जा सकता है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले के रानीझाप गांव में एक विधवा महिला की साड़ी उतारकर पूरे गांव में घुमाने का शर्मनाक वीडियो सामने आया है।

विधवा महिला को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया।

मामला गौरेला पेंड्रा मारवाही क्षेत्रांतर्गत रानीझाप गांव का है।

विधवा महिला के कथित प्रेमी के परिवार वालों ने महिला को न केवल जूते-चप्पल से पीटा,बल्कि उसके मुंह पर गोबर भी पोता। इसका वीडियो भी सामने आया है।मामला पेंड्रा के खोडरी चौकी क्षेत्र का है।

मामलें पुलिस प्रसासन की ओर से भी कार्यवाही होने की खबर है, लेकिन यह घटनाक्रम समाज के लिये यह बहुत ही गंभीर विचारधारा को पैदा करता लिहाजा इस चिंतन करना भी आवश्यक हो चला है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *