युवा सरपंच एवं गुरुर सरपंच संघ अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत एवं स्कूल भवन में किया ध्वजारोहण।

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_
आज पूरे भारतवर्ष में २६ जनवरी के दिन गणतंत्रता दिवस,महापर्व के रूप में मनाया जाता हैं।

आज ही के दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू कर नया कानून स्थापित किया गया था।भारत इस साल अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था।

इसके बाद से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है.
भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक और गणतंत्र देश घोषित किया गया।
गणतंत्र का मतलब भी जान लीजिए
जहां शासक जनता द्वारा चुना जाता है। और सरकार को संविधान की नियमानुसार चलना होता है।
इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ग्राम पंचायत भानपुरी के युवा सरपंच एवं गुरुर सरपंच संघ अध्यक्ष, तेज तर्रार व्यक्तित्व के धनी देश के प्रथम नागरिक डाकेश साहू अपने ग्राम पंचायत एवं स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे के साथ महान वीर सपूत जिसने देश को अग्रेजों की गुलामी से बचाने खातिर अपना बलिदान दिया था। ऐसे महान वीरों को याद कर उसकी पूजा अर्चना कर उसे सलामी दिया गया। उसके बाद स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पंचायत के सभी पंचगण,स्कूली छात्र- छात्राएं शिक्षकगण सहित ग्राम पंचायत भानपुरी के समस्त ग्रामीणवासी उपस्थिति थे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *