विनोद नेताम/विशेष रिपोर्ट

छत्तीसगढ़/विशेष रिपोर्ट
सुरक्षित सड़के, सुरक्षित छत्तीसगढ़, क्या घंटा?

जब खुद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव दुर्ग शहर में बिना हेलमेट के बाईक पर घुम रहे है तो?
आम जनता के बीच में क्या संदेश जायेगा?इस बात की तनिक भी परवाह यदी सरकार को है,तो यह जरूर चिंतन करे कि सूबे के भीतर में बहनों को राखी के दरमियान बगैर हेलमेट के सड़कों पर रोका गया है बेटियों को तीजा के दौरान बाईक वाले ने हेलमेट नही पहना था इसलिए सडको पर घंटो बैठना पड़ा है आखिर क्यूँ?
निश्चित रूप से देश भीतर में घटने वाली सडक दुर्घटना देश के लिये कलंक के समान है,लेकिन देश के भीतर में घटने वाली अधिकांश सडक दुर्घटना का एक बडा कारण शराब भी है और शराब सरकार बेचती है।शराब खपत के मामले में छत्तीसगढ़ का आकंडा काफी दमदार है।अब ऐसे में भले ही हेलमेट कंम्पनियों को रोजाना मुनाफा मिल रहा हो,लेकिन सूबे के भीतर में सड़क दुर्घटना का क्या जमीनी हालात यह हैं जिसे बताने की आवश्यकता ही नहीं है।

सड़क सुरक्षा अभियान पर बिना ⛑️ हेलमेट वाहन चलाते प्रदेश के शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के भीतर में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा विगत कई महिनों से सडक सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चला  रही है। जगह जगह सड़कों पर चेकिंग और फिर चालान इस बात का जिंदा सबूत है। इस कडी में बिते कल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप जी के साथ सहभागिता कर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सड़क सुरक्षा मितान (राहवीर), चिकित्सक,सारथी,यातायात पुलिस,भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, NSS, NCC कैडेट्स एवं अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुये देखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग हजारों लोगों की सड़क हादसों में मृत्यु हो जाती है। इसलिए यह आवश्यक है कि, दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट एवं कार सवार सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें,आपकी सतर्कता ही परिवार की खुशियों की सुरक्षा है।आइए, मिलकर सड़क सुरक्षा को आदत बनाएं और हर जीवन को सुरक्षित रखें।

खैर छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और उनके साथ माननीय सडक परिवहन मंत्री केदार कश्यप जी की सोंच और विचारधारा बहुत सही और सटिक है, लेकिन इन्ही सही और सटिक विचारधारा में से एक सवाल यह भी उठता है कि आखिरकार इस सोंच और विचारधारा को छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी क्या समझकर चलते है?
क्या छतिसगढ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी को सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और सडक परिवहन मंत्री की दलीलों में जरा सा भी सच्चाई दिखाई नही देता है?

दरअसल माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पर दुर्ग शहर के भीतर में बैगर इंसोरेंस की बाईक में बीना हेलमेट पहने हुए चलने का आरोप लगा है। बकायदा छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी बाईक पर सडक सुरक्षा कानून के साथ अठखेलियां करते हुए बेबाक अंदाज में दिखाई दिये है।इस बीच शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की यह विडियो सोसल मिडिया में भंयकर तरिके से वायरल होने की भी खबर है। बहरहाल बैगर हेलमेट और बीना इंश्योरेंस के बाइक पर घुमने वाले विडिओ को देखकर जिन लोगों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना चालान कंटवाया है और चलान पटाने के लिये जिन्होंने कई विषम परेशानियों को झेला है।

उनके द्वारा शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी के इस बेबाक अंदाज पर तरह तरह से सवाल खड़े किये जा रहे है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *