ग्राम पंचायत कंवर सरपंच, उपसरपंच, एवं पंच पर सरकारी पैसे पर डांका डालने का ग्रामीण एवं पंचों ने लगाया गंभीर आरोप।

विनोद नेताम

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/विशेष रिपोर्ट _

बालोद जनदर्शन में हुई शिकायत।
सरपंच के ऊपर थोपा मनमानी और 15 वें वित्त राशि की हेराफेरी कर अपने करीबी और चहेतो को लाभ पहुंचाने का आरोप।
नया जॉबकार्ड बनाने के नाम से 100 रुपए की अवैध वसूली।
पंचायत प्रतिनिधियों का हिसाब किताब को लेकर अनबन।

जिला मुख्यालय बालोद के गुरुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कंवर के ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर पंचायत के पैसों का दुरुपयोग कर खुद का विकास में लगाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पंचायत की बैठक में 15 वें वित्त राशि की आय व्यय एवं बिल व्हाऊचर के बारे में ब्यौरा मांगने पर जवाब देने के बजाए,उल्टा अपने ही पंचों से दुर्व्यवहार कर जानकारी देने से इंकार कर देने के साथ साथ जो उखाड़ना है उखाड़ लेना जहां शिकायत करना है कर देना ऐसे शब्दों का प्रयोग करने की बात सामने आई है। जिसके चलते कुछ वार्ड पंच सरपंच के इस तरह की व्यवहार और रवैये के चलते नाराज चल रहे है।पंचगणों का कहना है कि जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि जब अपने ही लोगों से बैर और दुश्मनी पूर्ण व्यवहार रखेगा तो उस पंचायत का विकास तो बहुत दूर है, विनाश होने में समय नहीं लगेगा।
इसमें सबसे बड़ा दोषी और दुराचार पंचायत सचिव है, जिसने बिना प्रस्ताव किसी भी व्यक्ति के नाम से फर्जी फर्म का बिल लगा कर भुगतान जो किया है।
इस बीच एक और बड़े मामले का खुलासा उन्होंने इस शिकायत पत्र पर जाहिर किया है,कि
  ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष घनाराम साहू के द्वारा नया जॉबकार्ड बनाने के लिए प्रत्येक कार्ड के पीछे 100 रुपया लिया गया है। वसूली क्यों किया उस पैसे का उपयोग कहां किया आज तक इसका जवाब किसी ने नहीं दिया।
सरकार की निशुल्क योजनाओं पर भी ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों की नियत क्या सही मायने में सही है।
बिल्कुल नहीं ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्य
करना चाहिए। जॉबकार्ड बनाने के लिए पैसा तो ले लिया लेकिन आज पर्यंत तक नया जॉबकार्ड नहीं बन पाया है।जिसके चलते ग्रामीण और पंच का आक्रोशित होना स्वाभाविक है।
पंचायत प्रतिनिधियों का इस तरह से आपसी भीतरघात के चलते एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप का दौर थमने के बजाए बढ़ते हुए दिखाई दे रहे है।
अक्सर होने वाली अनियमतताएं:
विकास कार्यों की जगह व्यक्तिगत खर्च करना।
ग्राम सभा की मंजूरी के बिना राशि का आहरण।

वहीं इस मामले की जानकारी लेने पर सरपंच बालचंद टंडन ने बताया कि यह आरोप बिलकुल निराधार है। एवं दुर्भावना से ग्रसित होकर किया गया है। किसी भी कार्य को करने से पहले पंचायत का प्रस्ताव लिया गया है। जिसका संपूर्ण बिल व्हाऊचर दस्तावेज हमारे पंचायत सचिव के पास है। इस तरह की मनगढ़ंत कहानी बना कर मेरी प्रतिष्ठा और मान सम्मान को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है।जिस दिन जांच होगा
उस दिन कुछ पंचों के द्वारा किया हुआ शिकायत व आरोप की दाग, बेदाग हो जाएगा।

ग्राम पंचायत कंवर उपसरपंच नवीन आनंद

पंचायत में अनियमिता और राशि का दुरूपयोग करने की शिकायत करने महेंद्र कुमार, प्रेमलता साहू ,रेणुका सिन्हा, सरोज डहरे, गोदावरी साहू, चम्पेश्वरी,रिंकूसिंह,मोहनीश,संतोष साहू आदि ग्रामीण एवं पंचों के द्वारा बालोद कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनदर्शन में किया है।

वहीं इस मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने गुरुर एसडीएम और जनपद सीईओ को जांच उपरांत उचित कार्यवाही करने के लिए आदेशित कर दिया गया है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *