छत्तीसगढ़/ बालोद_
बालोद स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्षता कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले वासियों से फाइलेरिया की दवाई खाने की अपील।
संयुक्त कार्यालय सभागार कलेक्ट्रेट में कलेक्टर महोदया की अध्यक्षता में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जिसमें मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ अधिकारी बालोद डॉ जे एल ऊईके ने सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम •10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक कार्यक्रम की रूपरेखा व गतिविधियों की जानकारी दी।
•फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवाई का सेवन अनिवार्य।
• स्वास्थकर्मी घर घर जाकर खिलाएंगे दवाई।
• बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिलेवासियों से दवाई खाने किया अपील।
तत्पश्चात कलेक्टर महोदया दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी विभागों को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा जन समुदाय की जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कहा ताकि प्रत्येक योग्य व्यक्ति दवा सेवन करें और इस बीमारी से सुरक्षित रहें बैठक के पश्चात कलेक्टर महोदया ने स्वयं दवा सेवन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित प्रत्येक अधिकारीगण व कर्मचारीगण को दवा सेवन करने निर्देशित किया।

साथ ही जनदर्शन में उपस्थित जनों को भी कार्यक्रम के बारे में बताते हुए बीमारी को गंभीरता व दवा सेवन का महत्व बताते हुए कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

