छत्तीसगढ़। बालोद। गुरुर –
छत्तीसगढ़ हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा एम ए राजनीति विज्ञान,सत्र 2024 – 25 के लिए प्रवीण्य सूची जारी की गई। जिसमें स्व डारण बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरुर से संचालित एम ए राजनीति विज्ञान की छात्राओं में :-

कु.प्रतिभा पिता ओमप्रकाश 79.35% के साथ प्रथम स्थान
कु.लक्ष्मी पिता जयप्रकाश 79% के साथ तीसरा स्थान
कु.युशु पिता थान सिंह ने 76.82% के साथ पांचवा स्थान
कु.धनेश्वरी पिता तुलसी राम 76.70%के साथ छठवां स्थान
हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।

इस महाविद्यालय में एम ए राजनीति विज्ञान की कक्षा सत्र 2020 – 21 से ही संचालित हो रही है, बहुत कम समय में ही यहां से अध्ययन करने वाली छात्राओं ने अपने मेहनत और लगन के बल पर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया गया है।
इससे पूर्व सत्र 2023 – 24 में यहां से तीन छात्राओं ने तथा 2022-23 में एक छात्रा ने विश्वविद्यालय के प्रवीण्य सूची में स्थान बनाया था।
छात्राओं की इस कामयाबी पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो के एल रावटे राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र कुमार धुर्वे,प्रो एल हिरवानी,प्रो डी के रात्रे ,प्रो जीएस देवांगन,प्रो टी एस साहू प्रो प्रज्ञा कोरपे ,प्रो आरके सोरी,प्रो एस जोशी,प्रो डीके बरसेल ,डॉ. नाजमा ,सुश्री कमला कुरेटी,तथा समस्त शैक्षणिक एवं कार्यालीन स्टॉफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

