विनोद नेताम
छत्तीसगढ़/धमतरी_
जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान धमतरी के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मुजगहन की प्राथमिक शाला में 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस एवं ब्लैक डे (काला दिवस) मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान धमतरी में हुई सड़क दुर्घटना में बटालियन के चार जवानों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मां छत्तीसगढ़ महतारी एवं शहीदों की फोटो पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ हुई ग्रामीण के बुजुर्ग माता पिता को पूजा कर शॉल देकर सम्मानित किया गया बच्चों के द्वारा प्रेरणा गीत गाया गया मातृ पितृ दिवस का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं बल्कि बच्चों में पारिवारिक संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना परिवार के महत्व को समझाना भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच होमेश्वर साहू रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्राचार्य शैलेश शर्मा,जनपद सदस्य कीर्तन मिनपाल,डॉ.पोषण सिन्हा, अरविंद द्विवेदी, आकाश गिरी गोस्वामी, गोविंद राव एवं ओमप्रकाश साहू दीपमाला शर्मा,ममता ठाकुर ललिता राव दुर्गा साहू ,संस्था से मोहनी साहू,शमीना अंजुम,रितु प्रधान कनक शाह, वीना देवांगन,मंजू टेमरे भारती सोनी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन खिलेश्वर साहू द्वारा किया गया वक्ताओं ने मातृ-पितृ सम्मान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी।
साथ ही, काला दिवस के अवसर पर देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया जिनका सम्मान किए रामबाई साहु अगस्या बाई पीताम्बर मेहतरिन तीरथ बेदबाई काशीराम भानबती लीलाराम संतोष कुमार सातोंबाई अगसिया इत्यादि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

