भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला युवा मोर्चा(BJYM )को मिली नई जिम्मेदारी।

छत्तीसगढ़ । बालोद। गुरूर_

गुरुर क्षेत्र से भानपुरी युवा सरपंच एवं गुरुर सरपंच संघ अध्यक्ष डाकेश साहू बने भाजपा जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष।
जिले में भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा युवाओं को सक्रिय राजनीति से जोड़ने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय पवन साय तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय राहुल टिकरिया जी के मार्गदर्शन में,संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू जी द्वारा अपने जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
मुख्य बिंदु:
जिला स्तर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को नए दायित्व दिए गए।
संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर विशेष जोर रहेगा।
युवाओं को सरकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सोशल मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों को बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों व चुनावों में मजबूती प्राप्त होगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोडे,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्याम जयसवाल जी उपस्थित रहे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *