समाजसेवी संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, जल बचाव–जीवन बचाव तथा स्वच्छता को लेकर आज घड़ी चौक में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़। धमतरी। विशेष रिपोर्ट _

अबिनाश मिश्रा कलेक्टर के निर्देशानुसार इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी धमतरी ,जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संगठन वरदान परमार्थ सेवा समिति जननी सेवा संगठन एवं फ्रीडम फिजिकल एकेडमी जैसी समाजसेवी संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, जल बचाव–जीवन बचाव तथा स्वच्छता को लेकर आज घड़ी चौक में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वाले नागरिकों को जागरूकता के माध्यम से समझाइश दी गई कि आगामी होली पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं।

विशेष रूप से नशे से दूर रहने, वाहन सावधानीपूर्वक चलाने, पानी की अनावश्यक बर्बादी न करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि त्योहार खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है, अतः इसे जिम्मेदारी और संयम के साथ मनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहकर सुरक्षित और स्वच्छ होली मनाएं तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।
इस अवसर पर आकाश गिरी गोस्वामी, शिवा प्रधान, एल. के. साहू, मोहनी साहू, ऋतु प्रधान, भावना मरकाम, मंजू टेमरे, भारती सोनी डॉ. गणेश प्रसाद साहू, शेष नारायण गजेन्द्र, खोमन लाल साहू शत्रुघन पांडे ,लय चंद्राकर, होमेश्वर प्रसाद चंद्राकर, गीत नारा, लगा कर लोगों को जागरूक किया।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed