कर्मा महोत्सव में युवा शक्ति का कमाल, तहसील साहू संघ गुरुर ने किया भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह।

बालोद/गुरुर _
युवा प्रकोष्ठ की मेहनत से सफल हुआ आयोजन, अध्यक्ष मिथलेश साहू ने किया सम्मान और जताया आभार।
गुरुर, तहसील साहू संघ गुरुर द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन इस वर्ष बेहद उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
इस सफल आयोजन में तहसील साहू संघ गुरुर के युवा प्रकोष्ठ की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। कार्यक्रम की रूपरेखा से लेकर संचालन तक युवा टीम ने पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया, जिसके चलते आयोजन सफल और यादगार बन सका।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर तहसील साहू संघ गुरुर के अध्यक्ष मिथलेश साहू ने युवा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और समर्पण ही समाज को आगे बढ़ाने की असली ताकत है।
इस दौरान युवा प्रकोष्ठ संयोजक संजय साहू, सचिव नीलांबर साहू सहित राजेंद्र साहू, लक्की साहू, भानुप्रताप साहू, योगेश साहू, पुकेंद्र साहू और गीतेश्वर साहू सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और आयोजन की सराहना की। यह आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *