
रिसाली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री शिवालय महिला जन कल्याण सेवा समिति एवं शिव हनुमान शाखा, हिंद नगर रिसाली के संयुक्त तत्वावधान में शिवालय प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षक श्री मधुर देवांगन ने उपस्थित जनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए नियमित योग के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता सिंह, श्रीमती शांति साहू, श्री किशोर जोशी, श्री सत्यनारायण चौधरी एवं योग शिक्षक श्री मधुर देवांगन का महिला समिति द्वारा पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर शिव हनुमान शाखा के स्वयंसेवक कमलेश साहू, धर्म ताम्रकार, प्रवीण ताम्रकार, आशीष कुशवाहा, डॉ. साधू यादव, आयुष, गुप्तेश्वर राव एवं सम्मुख राव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
महिला समिति की ओर से अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा मिश्रा, सचिव मीरा यादव, कोषाध्यक्ष संध्या यादव, उपाध्यक्ष रेनू पांडे तथा प्रभा राव, जानकी राव, मधु यादव, लक्ष्मी शर्मा, वंदना राव, कविता मिश्रा, कविता यादव, प्राची यादव, के. अरुणा राव, ललिता सिन्हा, आशा श्रीवास्तव, राजकुमारी साहू, बिंदु मिश्रा, रितु वोरा, अनीता ठाकुर, ताप्ती, तारामती साहू, परदेसनिन साहू सहित अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं निरोगी जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। अंत में सभी उपस्थितजनों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
