पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में अनुभाग कांकेर एवं भानुप्रतापपुर के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Vinod netam

कांकेर :- बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, विवेचना में आधुनिक एवं उन्नत तकनीकों के उपयोग, शिकायतों/मर्ग/गुम इंसान/अपराध प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना एवं अपराध से संबंधित अभिलेखों के संधारण एवं उनके बेहतर रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने, संगठित अपराधों में संलिप्त आरोपियों की गहन पड़ताल कर अंतिम आरोपी तक टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु OR (अर्दलीय कक्ष) बैठक आयोजित कर समाधान किए जाने तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

उक्त बैठक में श्री योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक कांकेर शेरबहादुर सिंह ठाकुर,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (भानुप्रतापपुर) गिरिजा शंकर साव,उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) सुश्री विंकेश्वरी पिन्दे,उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कांकेर श्री मो.मोहसिन खान,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर; सुश्री कविता धुर्वे,उप पुलिस अधीक्षक कांकेर रक्षित निरीक्षक कांकेर सहित कांकेर एवं भानुप्रतापपुर पुलिस अनुविभाग के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *