बालोद/गुरुर:- गुरूर विकासखंड क्षेत्र की पावन धरा पर स्थित ग्राम बगदई में अखिल भारतीय हल्बा,हल्बी समाज के द्वारा कार्यक्रम समाज की शक्ति, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें समस्त ग्रामवासीयों की सहयोग से आदिशक्ति सामरोह कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की प्रमुख जनों के द्वारा माई दंतेश्वरी को याद कर ध्वजारोहण,पूजा अर्चना किया गया।
उसके बाद महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया गया।

अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में टोमन लाल साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, चंद्रिका साहू जिला पंचायत सदस्य बालोद

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे,सुनीता संजय साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर,विशिष्ट अतिथि के रूप में लता लक्ष्मीचंद साहू जनपद सदस्य, सुश्री सुनीता सेवेंद्र सरपंच ग्राम बगदई,कांति पौषार्य से.नि. प्राचार्य एवं समाज के सभी लोगों के साथ पूरे ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *