विनोद नेताम
अरावली पर्वत को केंद्र सरकार उत्खनन के लिए सुनियोजित तरीके से बेचने का कर रही है प्रयास- हिरवानी
बालोद :- सोमवार को जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा सरकार की कुशासन के खिलाफ जनता को हो रही समस्याओं को लेकर झलमला एनएच-930 तिराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सांकेतिक सड़कजाम किया गया। इस दिवसीय धरना प्रदर्शन और सांकेतिक सड़क जाम में जिला कांग्रेस कमेटी भी शामिल रही।धरना प्रदर्शन में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर हल्ला बोला गया। वही राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
• छत्तीसगढ़ के जल,जंगल,जमीन को बचाना है।
• अरावली पर्वत निजीकरण के विरोध मे।
•किसानों को धान खरीदी में हो रही समस्या।
•आरोपी कुलदीप सिंगर की जमानत याचिका खारिज करने एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए।
•बालोद जिले में हो रहे डीएमएफ फंड का दुरुपयोग की जांच।
•नियम विरुद्ध हो रहे टेंडर के खिलाफ।
•खरीदी में हो रही गड़बड़ी एवं किसानों को एकमुश्त राशि दिया जाए।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से अरावली पर्वत को बचाने के लिए एवं उसके निजीकरण के विरोध में,छत्तीसगढ़ के जल जंगल जमीन को बचाने के लिए,किसानों की धान खरीदी में हो रही समस्या एवं समर्थन मूल्य बोनस एक साथ देने के लिए,उन्नाव रेप केस में आरोपी कुलदीप सिंगर की जमानत याचिका खारिज करने एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए,बालोद जिले में हो रहे डीएमएफ फंड का दुरुपयोग की जांच,जगतरा संग्रहण और धोबनपुरी संग्रहण केंद्र में करोड़ों रुपये का धान शार्टेज का मामले में डीएमओ पर भी एफआईआर और मालीघोरी व फुण्डाभाठा केंद्र में भी शार्टेज की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही,नियमों के विरुद्ध और बिना टेंडर हो रहे कार्य की जांच कर कार्यवाही की मांग की गई।

धान शार्टेज मामले में आलाधिकारी पर हो एफ़आईआर-
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि युवा कांग्रेस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन और सड़क जाम किया गया था, दो-तीन प्रमुख मांगे थी, इसके साथ ही जिले के विभिन्न मुद्दे भी शामिल थे। अरावली पर्वत को केंद्र सरकार उत्खनन के लिए सुनियोजित तरीके से इसे बेचने का प्रयास कर रही है। धान खरीदी कार्य में भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है, डीएमएफ की राशि में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वही उन्होने आरोप लगाते हुए कहा को धान संग्रहण केंद्र धोबनपुरी और जगतरा में धान शार्टेज मामले में छोटे कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज किया गया,लेकिन विभाग के ऐसे कई अधिकारी है,जिन्हें बचाया जा रहा है, जिसमें सूक्ष्मता से जांच करने की मांग की गई हैं।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने आरोप लगाया कि देश के जो दो नेता है, वो उद्योगपतियों को देश बेचना चाह रहे हैं।हमारी धरोहर बेचना चाह रहे हैं।उसी तरह छत्तीसगढ़ में रामगढ़ की पहाड़ियों को बेचा जा रहा है,जिस तरह न्यायपालीका ने भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत दी,उसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया है।साथ ही किसानों को धान बेचने में हो रही परेशानी को लेकर भी व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग शासन प्रशासन से की गई हैं।उन्होंने आरोप लगाया गया जिले में डीएमएफ फंड का भी जमकर दुरुप्रयोग किया जा रहा है,बिना टेंडर निकाले 12 लाख रुपये डीएमएफ फंड से स्वीकृत कर तांदुला की सफाई कराई जा रही है।और लाखो खर्च करने के बाद 31 दिसम्बर को श्रमदान अभियान चलाया जाएगा।

उक्त सभी जन हित के मुद्दों को लेकर बालोद युवा कांग्रेस ने घोर विरोध जताया।वही उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से अनुरोध करते हुए इन सभी मांगों पर जल्द निर्णय लेकर कार्यवाही की मांग की है,कार्यवाही नही होने के उपरांत भविष्य में बड़े आंदोलन कि राह में बाध्य होने की बात कही है।
इस धरना व सांकेतिक सड़कजाम के दौरान जिला कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी,पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, कृष्णा दुबे, पूर्व नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा,जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर,जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े, ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी बालोद की अध्यक्ष लता कोर्राम,रत्तीराम कोसमा,आदित्य दुबे,संदीप साहू, सुमित शर्मा, कसिमुद्दीन कुरैशी,रीता सोनी,दाऊद खान,वैभव साहू, जागृत सोनकर,पद्मिनी नन्नू साहू,अनिल यादव,साजन पटेल, रवि प्रकाश यादव, शंभु साहू,किशोर साहू,शादिक अली,अनिल सुथार,मतीन शेख,उमा पटेल, संजय बारले,गुरुर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश ठाकुर (मोनू) हिमांशु लावत्रे युवा कांग्रेस सहित जिला कांग्रेस कमेटी,जिला युवा कांग्रेस तथा ब्लॉक कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी,कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

