प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनाये जा रहे मकानों में भ्रष्टाचार की बुनियाद।

विनोद नेताम

छत्तीसगढ़:- भ्रष्टाचार को प्रदेश की पहचान बनाने के लिए बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ते ठेकेदार अधिकारी। सरगुजा जिले में पहाड़ी कोरवाओं क लिए प्रधानमंत्री जनमन योजनाओं के तहत बनाए जा रहे मकानों में रॉकेट साइंस का प्रयोग किया जा रहा है, मकान की नींव नाम मात्र की है बिना कॉलम के मकान बनाए जा रहे है दो मकान के बीच इस लिए एक और मकान बना दिया ताकि उसकी आजू बाजू की दीवार ना बनाना पड़े, 12mm की सरिया लगनी थी ठेकेदार 8mm की सरिया लगा दिया जब उसको इसके बारे में पूछा गया तो उसका कहना था सब 8mm की लगा रहे है।

इंजिनियर और सचिव मुकदर्शन बने है मजेदार बात तो ये है कलेक्टर महोदय को भी सब नहीं दिखा, 2565 मकान बनना था 1260 मकान बन चुका है, ठेकेदार को पेमेट भी हो चुका, ये पहाड़ी कोरवाओं की जान के साथ खिलवाड़ नहीं है,भगवान ना करे कल कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।प्रधानमंत्री@narendramodi जी की या फिर मुख्यमंत्री @vishnudsai
जी की,क्योंकि जिसकी बुनियाद ही कमजोर है उसका एक ना एक दिन गिरना तय है। सरकार को भी इस बुनियादी सवाल से सिख लेकर राष्ट्रपति के दतक पुत्र माने जाने वाले पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों के साथ बर्ताव करना चाहिए ताकि उनके बीच सरकार का इकबाल बुलंद बना रहे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *