रतन ठाकुर
छत्तीसगढ़/भिलाई:- भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर मंडल के अंतर्गत मंडल स्तरीय महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक 8 जनवरी, गुरुवार को राम जानकी मंदिर, राम नगर में मंडल अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में संपन्न हुई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक एवं जिला उपाध्यक्ष पूनम शुक्ला रही।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी एवं मंडल कार्यसमिति की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

मंडल अध्यक्ष शशि भगत ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की शक्ति है और उनकी सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है।
कार्यक्रम की सफलता पर जिला उपाध्यक्ष पूनम शुक्ला सहित सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

