विनोद नेताम
छत्तीसगढ़/ कांकेर/ चारामा/बालोद/ गुरुर/ विशेष रिपोर्ट_
जब जर्रे जर्रे के भीतर में कमीशनखोरी और निवछावरखोरी व्याप्त हो, तो फिर काहे का भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर झूठा जूमला,पंचायत स्तर से लेकर हर स्तर पर आज भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। बावजूद इसके हम सिर्फ भ्रष्टाचार पर भाषणबाजी करना पंसद करते है।

विकास की टूटती हुई हर मंजर, किसी सपनों के टूट जाने से कम नही होता है। यकीन ना हो तो जाकर देखो रे,ऐ रहनूमाओ, नारागांव और बड़भूम वाली सड़क पर चलने का मन नही होता है।
जरा सोचिये क्या वँनाचल क्षेत्र के ग्रामीणों को उन्नत और बढ़िया सड़क पाने का अधिकार नही है?
आखिरकार उन्होंने ने भी तो सरकार को चुनाव में वोट दिया था फिर उनके साथ सड़क को लेकर नाइंसाफी क्यों?
शासन,प्रशासन व सरकार को वनांचल के भीतर से उठने वाली अवाज को गंभीरता के साथ सुनना व समझना चाहिए क्योंकि वनांचल क्षेत्र आज भी कई मायनो में किसी दूसरे जगह से पिछड़ा हुआ है और सड़क आवागमन का मुख्य संसाधन होता है।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

