छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई चयन सूची हुई जारी। गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  के नये अध्यक्ष बने किशोर साहू।

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_

जिला में राजनितिक रण भूमि क्षेत्र के तौर पर मशहूर गुरूर विकासखंड की क्षेत्र पुण्य धरा के सियासी गलियारों में एक बार फिर नया जोश और नयी उमंग के साथ राजनितिक घटना क्रम का अगाज हो चुका है।

बता दे कि जिला में स्थित संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के गुरुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सियासी गलियारों में नया जोश और उत्साह भरने का सिलसिला विगत कई महिनो से लगातार देखा जा रहा है,और इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने स्तर पर काफी बदलाव पहले ही कर रखे है।वंही अब कांग्रेस पार्टी भी भाजपा की तरह अपनी पार्टी और संगठन के भीतर में नया जोश और उत्साह बनाये रखने के लिये बदलाव की दिशा में आगे बढते हुए दिखाई दे रही है।

बता दे कि संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक सरजमी गुरुर विकासखंड क्षेत्र की पावन धरा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में ग्राम सरबदा निवासी और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता डॉक्टर किशोर साहू को नया ब्लाक अध्यक्ष बनाया है।जिसे बधाई देने आसपास के जनप्रतिनिधि और उसके शुभचिंतको का वहीं गुरुर कांग्रेस कार्यालय में तांता लगा हुआ था।

वंही जिला मुख्यालय बालोद के भीतर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तौर पर नरेंद्र सिन्हा व बालोद नगर में अंचल प्रकाश साहू को अध्यक्ष बनाया गया है।इस कड़ी में गुंण्डदेही ब्लॉक से कचरू साहू एवं डौंडीलोहारा ब्लॉक से राजू प्रभाकर को जिम्मेदारी मिली है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *