संध्या अजेंद्र साहू का अथक प्रयास और मेहनत आखिर क्षेत्रवासियों के लिए बनी मिशाल। जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत।

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_
एक उपमुख्यमंत्री ऐसा भी जो एक जनपद सदस्य की मांग को सहस स्वीकारा और कर दी 9 करोड़ 80 लाख की स्वीकृति हम आभारी हैं।

छत्तीसगढ़ शासन उपमुख्यमंत्री आदरणीय अरुण साव ने संध्या अजेंद्र साहू सभापति जनपद पंचायत गुरुर की मांगों पर स्वीकृति प्रदान की है निश्चित ही यह गौरव का क्षण है गुरुर ब्लॉक के क्षेत्रवासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए और लोक निर्माण विभाग के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुर ब्लॉक से जुड़ने वाली अनेक गांव जो बारिश के दिनों में अत्यंत खराब हो जाती है एवं आवागमन बंद हो जाती है, जिससे हमारी जनता जनार्दन को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, हमने एक छोटा सा प्रयास छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री आदरणीय अरुण साव जी से उनके निवास में जाकर सितंबर माह में मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर समस्याओं से अवगत कराया था, जिन पर उन्होंने अनुशंसा कर अस्वस्थ किया था कि बहुत जल्द इस पर स्वीकृति प्रदान हो जाएगी आज उन्होंने हजारों लोगों की उस मांग पर अपनी सहमति जताते हुए

लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सांगली से सनौद जिनकी लंबाई 3.26 किलोमीटर है जिसके लिए 4 करोड़ 14 लाख की राशि मुआवजा सहित ठेकवाडी से बोहरडीह जिसकी लंबाई 1.30 किलोमीटर है जिसके लिए एक करोड़ 48 लाख की राशि मुआवजा सहित, चूल्हापथरा से करियाटोला जिसकी लंबाई 3.10 किलोमीटर है जिनके लिए 4 करोड़ 15 लाख की राशि स्वीकृत कर हम सभी को हर्षित किया है।

सितम्बर 2025 को उसके निज निवास में सौजन्य भेंट मुलाकात कर समस्याओं पर हुई थी चर्चा।

निश्चित ही मैं ऐसे छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री आदरणीय अरुण साव को पूरे गुरुर ब्लॉक बालोद जिला व जनपद पंचायत गुरुर की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करती हूं समस्त क्षेत्र वासियों की ओर से आभार व्यक्त करती हूं इसी तरह आपका स्नेह और आशीर्वाद हम सभी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के ऊपर बना रहे।आदरणीय छग शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी आभार जिनके कर कमलो से गुंडरदेही मे इन निर्माण कार्यो का भूमिपुजन सम्पन्न हुआ।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *