छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_
बालोद जिले के गुरुर विकासखंड से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम खुंदनी गांव है।जहां पर आज सुबह सोमन साहू के घर में उस वक्त अफरा तफरी मच गया जब यह पक्षी अचानक उसके घर के आंगन आ पहुंचा।
बताया जा रहा है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।क्योंकि यह पक्षी अत्यंत दुर्लभ प्रजाति और प्राचीन पुराणों में इसे भगवान राम का संदेश वाहक के रूप में लोग आज भी आस्था के रूप में पूजते है।

आज ही ग्राम खुंदनी में रामायण मानसगान कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। और इस तरह से गरुड़ पक्षी का अचानक दर्शन लोगो की सकारात्म भावना में भगवान के प्रति आस्था और विश्वास का प्रतीक मानकर पूरे गांव वाले इसकी पूजा अर्चना कर रहे है।
आसपास के ग्रामीण भी इस अदभुत नजारा को देखने के लिए पहुंच रहे है।ग्राम खुंदनी वासियों के लिए काफी कौतूहल का विषय बना हुआ है।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

