छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/विशेष रिपोर्ट_
विनोद नेताम

अथक मेहनत और प्रयास के बलबूते आखिरकार वनांचल क्षेत्र की बरसो से चली आ रही आधे अधूरी मांग हुआ अब पूरा। भले ही गुरूर बड़भूम सियादेवी और नारागांव को जोड़ने वाली वनांचल क्षेत्र की मुख्य मार्ग निवछावर खोरी और भ्रष्टाचार के दलदल में पीसकर अब पूरी तरह से टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। बावजूद इसके वनांचल क्षेत्र के मुख्य नगरों को जोड़ने वाली एक और नया सड़क जो कि सीधे बालोद जिला मुख्यालय गुरूर के साथ कांकेर जिले के भीतर मौजूद उत्तर बस्तर के मुख्य द्वार चारामा को जोड़ने का काम करेगी।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर में मौजूद ज्यादातर वनांचल क्षेत्र के जंगली रिहायसी बस्ती अमृतकाल के इस दौर में आज भी आजाद भारत की परिकल्पना से बाहर नजर आती है,जबकि सरकार इस क्षेत्र के विकास हेतू हर बरस अरबो रूपये पानी की तरह जमीन पर बहाने की बात करती है।
• वनांचल क्षेत्रों में सुगम रास्ते से राहगीरों की समस्याएं होगी दूर
• अब आने जाने में नहीं होगी कोई दिक्कत।
• गुरुर से चारामा की दूरी तय करने में होगी आसानी।
किंतु भले ही सरकार इस क्षेत्र के भीतर मौजूद नागरिकों के समक्ष अपने किये हुए विकास के दावे पर कितना भी दलील व सबूत पेश कर ले, लेकिन हकीकत के धरातल पर जो मंजर इन क्षेत्रों के भीतर में पसरा हुआ है, कम से कम उसे झूठलाया तो नही जा सकता है।
बहरहाल छत्तीसगढ़ में स्थित भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार वनांचल क्षेत्र में पसरी हुई भयानक मंजर को विकास और सुशासन की पैमाने से भरने की इच्छा रखती है। इस कड़ी में अब गुरूर बड़भूम के रास्ते दमकशा होते हुए जंगली रास्ते से सीधा चारामा जिला कांकेर पहुंच मार्ग जल्द ही वजूद में आने वाला है। यह सड़क बनकर पूरा होने की दिशा में पहुंच गई है।
हालांकि इस सड़क निर्माण पर कई दफा रोड़े अटकाए गये बावजूद इसके वंनाचल क्षेत्र की मांग पर अब वह दिन दूर नही जब लोग इस रास्ते के जरिये चारामा और गुरूर आना जाना करेगें।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

