गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष किशोर साहू को पुष्पगुच्छ भेट कर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश मोनू ठाकुर ने दी बधाई।

बालोद/ गुरुर_
छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस पार्टी अपनी आगामी चुनाव की तैयारी एवं रणनीति में काफी कुछ परिवर्तन कर रही है।जिसके चलते प्रदेश स्तर पर कांग्रेस पार्टी ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में जिला से लेकर ब्लॉक अध्यक्षों की नई चयन सूची जारी कर उन्हें अहम जिम्मेदारी का प्रभार सौंप दिया गया है।ताकि वह अपने पार्टी के प्रति निस्वार्थ भावना से उत्प्रेरित होकर पार्टी के प्रति समर्पित होकर लोगो के मध्य मधुर संबंध बना कर उनके विचारों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सके।

गुरुर युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

शैलेश ( मोनू) ठाकुर ने किशोर साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए गुरुर कांग्रेस कार्यालय भवन पहुंच कर पुष्प गुच्छ भेट कर बधाई संप्रेषित करते हुये उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सरजमी पर कुछ दिन पहले आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभार सचिन पायलट का आगमन हुआ था। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक और जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुये। हाल ही में उन्होंने छत्तीसगढ़ दौरे के दरमियान नये ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी कर दिया है।

जिसमें लगभग छत्तीसगढ़ के 307 नये ब्लॉक अध्यक्षों की अटकलों पर विराम चिन्ह लगाते हुये उन्हें जिम्मेदारी सौंपदी गई हैं।
जिसमें गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के लिए किशोर साहू का चयन किया गया जो की हमारे गुरुर क्षेत्रवासियों में काफी हर्ष व्याप्त है,और पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा,उत्साह,उमंगता देखी जा रही है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *