छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर _
आज जिला बालोद अंतर्गत जप गुरूर के ग्राम पंचायत सोरर में प्रातःकालीन आवास का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालोद श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी द्वारा आवास निरीक्षण के दौरान नवीन स्वीकृत आवास लाभार्थियो के अप्रारंभ आवासो को यथाशीघ्र प्रारंभ करने तथा निर्माणाधीन आवासो को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा गया।

साथ ही लाभार्थियो को उक्त निर्माणाधीन आवासो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिंस्टम/सोखता गढ्ढा का निर्माण करने तथा पीएम सूर्य घर योजना के तहत् सोलर पैनल लगाने हेतु प्रोत्साहित किया। योजनान्तर्गत लाभार्थियो से चर्चा करते हुए आवास निर्माण से संबंधित समस्याओ को संज्ञान में लेते हुए तत्काल समाधान हेतु संबंधित अमलो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
साथ ही उक्त आवास निरीक्षण मे अप्रारंभ आवासों को यथाशीघ्र प्रारंभ करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा साथ ही अधिकारी /कर्मचारी को हितग्राही की समस्याओं का त्वरित निदान करने क़े निर्देश दिए।

उक्त आवास निरीक्षण में जिला समन्वयक आवास,सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा,मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी,कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा),अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग गुरूर,उपभियंता,तकनीकी सहायक आवास, नरेगा, आवास नोडल,सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक,जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

