प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूल नरबदा में 77 वें गणतंत्र दिवस सौहाद्र एवं शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न।

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_
आज पूरे भारत देश में 77 वें गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान की बुनियादी ढांचे को जमीनी धरातल पर नींव रखा था।और उन महान वीर सपूतों को याद किया जाता है,जिसने देश की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दिया था। 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र गणराज्य और देश में नया कानून लागू किया था।

इसीलिए इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में घोषित किया था। तब से इस दिन को पूरे भारत देश में राष्ट्रीय अवकाश रखा जाता है,एवं सभी शासकीय कार्यालय स्कूल कॉलेजों में गणतंत्र पर्व के रूप में ध्वजारोहण कर प्रेमभावना के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। स्कूलों में शिक्षक,बच्चे एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा वीर सपूतों के फोटो पर माल्यार्पण,पूजा अर्चना के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिया जाता है।

तत्पश्चात सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान का गायन कर प्रभात फेरी निकाली जाती है।
स्कूल कॉलेजों में बच्चों के द्वारा मनमोहक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

बालोद जिला के गुरुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत खारुन नदी के तट पर बसे ग्राम नरबदा में 77 वें गणतंत्र दिवस पर्व,शिक्षक बच्चे एवं गांव के सरपंच सहित समस्त ग्रामवासी के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम और सौहाद्रपूर्ण ढंग से मनाया गया।

गणवेश और कतारबद्ध में स्कूली बच्चे

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *