छत्तीसगढ़/दुर्ग/भिलाई_
दुर्ग रेंज पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है।भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) ने शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यभार संभालने के बाद आईजी अभिषेक शांडिल्य ने दुर्ग रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और समग्र पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील,निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता रहेगी।साथ ही, पुलिस विभाग में बेहतर समन्वय,अनुशासन और कार्यकुशलता को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
आईजी शांडिल्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जनसंपर्क और विश्वास निर्माण पर भी ध्यान दिया जाए,ताकि पुलिस और आम जनता के बीच सहयोग और विश्वास और मजबूत हो सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।
नए आईजी के पदभार ग्रहण से दुर्ग रेंज में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

