परसुली के आंगनवाड़ी केन्द्र सहित पूरे गांव में,धूमधाम से मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस का महापर्व।

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_
खारून दाई की पवित्र अंगना में बसे हुए छोटे से गांव परसुली में भी मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस का महापर्व। प्रतिज्ञा सिह ठाकुर तिरंगे वाली स्कर्ट में आई खूबसूरती के साथ में नजर।

बता दे कि प्रतिज्ञा सिह ठाकुर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार विनोद नेताम,प्रदेश सचिव अखिल भारतीय पत्रकार संघर्ष सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ( छत्तीसगढ़ जंक्शन) की बेटी है और ग्राम पंचायत परसुली में स्थित आबादीपारा के आंगनबाड़ी केंन्द्र में फिलहाल पड़ती है।

प्रतिज्ञा सिंह ठाकुर अपनी वेशभूषा और सांस्कृतिक पहनावा को लेकर काफी चर्चा में रहती है लिहाजा इस बार उन्हें तीन रंगों सें सजी हुई तिंरगा वाली  ड्रेस के साथ अपने हाथो में तिरंगा थामे हुए अपने सहपाठीयों के संग में व अपनी आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्त्ता और सहायिका के साथ तस्वीरों में देखा जा सकता है।

बालोद :- छत्तीसगढ़ राज्य की उपजाऊ सरजंमी पर स्थित बालोद जिले में राजनितिक रणभूमी क्षेत्र के तौर पर विख्यात गुरूर विकास खंड क्षेत्र की पावन धरा जंहा पर खारून नदी देरानी जेठानी नरवा के रूप में कलकल कहते हुए अपनी शीतल धरा को प्रवाहित करते हुये सूबे के भीतर मौजूद मेहनतकश माटी पुत्र अन्नदाता किसानों को खुशियाँ प्रदान करती है। अंचल के भीतर मौजूद नागरिक इसलिए खारून नदी को जीवनदायिनी नदी की संज्ञा प्रदान करते हुये बड़े सम्मान के साथ इस नदी को खारून दाई कह कर संबोधित करते है। उसी खारून दाई के पवित्र आंगन पर बसा हुआ छोटा सा गांव परसुली भी है। इस गांव में बरसों से पूरे ग्रामवासी मिलकर गणतंत्र दिवस की महापर्व को एक साथ मनाते हुए आए है और आज भी यह सिलसिला ग्राम पंचायत परसुली के लोकप्रिय सरपंच विद्याधर नेताम जी के नेतृत्व में मनाने जा रहा है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *