बालोद जिला में चलाया जाएगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान।

छत्तीसगढ़/ बालोद_
जिला बालोद में जिला प्रशासन के आदेशानुसार व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जे एल उईके के निर्देशन में एवं जिला कुष्ठ नोडल अधिकारी डॉक्टर जी आर रावटे के मार्गदर्शन में बालोद जिले  में प्रतिवर्ष की तरह 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को विश्व कुष्ठ दिवस मनाया जाता है जिला कुष्ठ अधिकारी के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इस अभियान का उद्देश्य आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा रोग से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति समाज में सम्मान, संवेदनशीलता एवं समानता की भावना विकसित करना है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली, पोस्टर-पम्पलेट वितरण, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जानकारी परक कार्यक्रम तथा आमजन को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम के बारे में चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा दी जा रही है जानकारी।

बताया गया  कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य है तथा समय पर पहचान एवं नियमित दवा सेवन से रोग से पूर्णतःमुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार के त्वचा पर सुन्नपन, सफेद या लाल धब्बे दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क जांच एवं उपचार कराएं।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें।

“स्पर्श” अभियान का संदेश है,भेदभाव नहीं,सहयोग और सम्मान।
यह अभियान जिले भर में निर्धारित अवधि तक संचालित किया जाएगा,जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *