छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_
यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में अल्का और नवीन ने की सहभागिता।
स्व. डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरुर (राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत) इकाई के स्वयं सेवक नवीन कुमार एवं कु.अल्का मिश्रा ने विशाखापटनम में आयोजित इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम शिविर में छत्तीसगढ़ के बालोद जिला से प्रतिनिधित्व किया।

यह प्रोग्राम 23जनवरी से 27 जनवरी 2026 विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ। इस शिविर में आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्वयं सेवकों ने सहभागिता दर्ज की।इस शिविर के लिए चयनित कु.अल्का मिश्रा एवं नवीन कुमार मेरा युवा भारत (bharat.gov.in) में पंजीकृत है। शिविर के माध्यम से स्वयं सेवकों ने कराटा, योग,स्पोर्ट का प्रशिक्षण एवं साहित्यिक,गतिविधि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ साथ, कैरियर गाईडेंस कार्यक्रम में भी सहभागिता दर्ज किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम प्रथम स्थान पर रही,भाषण प्रतियोगिता में नवीन कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के एल रावटे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी.एस.देवांगन तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं स्टॉफ ने दोनों स्वयं सेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

