किसानों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन।

छत्तीसगढ़/बालोद_

मंत्रिमंडल का हर मंत्री किसान परिवार से फिर भी किसानों की अनदेखी क्यों?-आम आदमी पार्टी।

प्रदेश में आत्महत्या के लिए मजबूर किसानों की 28 फरवरी तक धान खरीदी करे सरकार – आम आदमी पार्टी।
बालोद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर बालोद जिले के स्थान झलमला चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। घनश्याम  चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता के खिलाफ एक के बाद एक नए नए षड्यंत्र कर आत्महत्या के लिए मज़बूर कर रही है। सरकार ने घोषणा की थी कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू की जायेगी,लेकिन सबको पता हैं कि सरकार ने लेट कर धान खरीदी कहीं पर 17 तारीख कहीं पर 18 तारीख और कई जगह तो 25 नवम्बर से खरीदी चालू की। और अब धान खरीदी 29 जनवरी को बंद कर रहे हैं जबकि  सरकार ने 31 जनवरी तक धान खरीदने की बात कही थी, जो की अपनी बात से ही मुकर रही है। सरकार ने साजिश के तहत लाखों छोटे किसानों का जबरदस्ती रकबा समर्पण करवा रही है।वहीं कुछ किसानों को आज तक टोकन नहीं मिला है ना ऑनलाइन, ना ऑफलाइन जो छोटे किसान थे उन्हें 1टोकन,जो मध्यमवर्गीय किसान थे उन्हें 2 टोकन और बड़े किसानों को 3 टोकन दिया गया बावजूद इसके आज भी किसान अपनी पूरी धान नहीं बेंच पा रहें हैं। धान खरीदी केंद्र की प्रतिदिन लिमिट को सरकार ने इस बार कम कर दिया था जिससे किसान सिर्फ लाइन लगाकर अपना इंतजार करते परेशान ही दिखे। टोकन काटने से पहले पटवारी आरआई और तहसीलदार किसानों को घर में जाकर भौतिक सत्यापन कर धान चेक कर रहे हैं सरकार की नज़र में क्या किसान चोर हैं?

धान बोवाई से लेकर, कभी बीज नहीं, कभी यूरिया खाद नहीं,फिर एग्रीस्टेक में खराबी की बात कह पूर्व में ही लाखों किसानों का रकबा काट दिया गया।
दरअसल सरकार की धान खरीदने की मंशा ही नहीं है इसके लिए अनेक बहाने बनाये जा रहें हैं। अब तक छत्तीसगढ़ में लगभग 15 प्रतिशत किसान धान बेचने से वंचित रह चुके हैं और जो किसानों ने कर्ज लिया है उसे वह कैसे चुकायेगा इसलिए अब प्रदेश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। जिसकी पूरी जिम्मेदार विष्णु देव सरकार है।
प्रदेश के मंत्रिमंडल में हर मंत्री किसान परिवार से है फिर भी किसानों की अनदेखी क्यों की जा रही है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी भी किसान है लेकिन किसानों के लिए सशक्त आवाज नहीं उठा रहे हैं कांग्रेस भी सवालों के घेरे में है।किसानो की हितैषी बात करने वाली सरकार धान खरीदी में पूरी तरह फेल हो चुकी है।सरकारी समितियों में भ्रष्टाचारी सिस्टम लाखों क्विंटल धान को चूहों द्वारा खा लिया ऐसा कहकर जनता के पैसे का भ्रस्टाचार कर रहें हैं और ये सरकार उसे रोकने में पूरी तरह नाकाम हो रही है।
क्या आज तक किसी अधिकारी पर एफ आई आर हुई?यह किसान हितैषी नहीं किसान विरोधी सरकार है।
सभी मांगों को लेकर प्रदेश में किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी द्वारा 29 जनवरी 2026 को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
राज्य की भाजपा सरकार किसानों से जबरदस्ती रकबा समर्पण कराना बंद करे,टोकन के नाम पर भौतिक सत्यापन कर किसानों को अपमानित करना बंद करे ,सभी किसानों को समुचित टोकन व्यवस्था करे और धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक करे ताकि प्रदेश का अन्नदाता किसान अपनी सारी फसल को बेच सके।

इस कार्यक्रम मे चौवेन्द्र साहू  लोक सभा सचिव,डा.भुनेश्वर कुभकार जिला उपाध्यक्ष ,कैलाश बंजारे जिला सचिव,डा.गुमान कार्यलय प्रभारी,मिथलेश साहू,हरिश गजेंद्र,यसोदा गवई,धर्मेंद्र,श्री राम निषाद,रोहित,नूतन साहू,मनोज कोठारी,शैलेश साहू,मधुसूदन साहू,मोहन निषाद,यशवंत निषाद,राजेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *