छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_
बालोद जिले के गुरुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पिकरीपार में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण एवं टीना शेड निर्माण का शिलान्यास किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुरुर जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। इस आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से छोटे छोटे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास के साथ उनके देख रेख में काफी सुविधा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ सरकार हर बुनियादी ढांचे को विकास के रूप में एक नई दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रही है।इस कड़ी में आज पिकरीपार पंचायत में नये आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण और टीना शेड का शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल होने का मौका मिला।

साथ में इस कार्यक्रम में
अध्यक्षता के रूप में गुरुर जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू
अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी अशोक साहू
संध्या अजेंद्र साहू जनपद सदस्य,नरेश साहू जनपद सदस्य, खेमलाल देवांगन भाजपा मंडल अध्यक्ष सनौद, सरपंच पंचशीला धनराज साहू, उपसरपंच कंस राम साहू, सचिव दानी राम साहू,चंदा साहू पूर्व सरपंच,राधे लाल साहू,ग्राम विकास समिति,मुंजन लाल साहू ग्राम विकास समिति तिलखैरी एवं ग्राम पिकरीपार, तिलखैरी के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

