विनोद नेताम वरिष्ठ पत्रकार
छत्तीसगढ़/बालोद/ दल्ली राजहरा
सोमवार को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने शहीदे आजम भगत सिंह, राज गुरु सुखदेव जी के शहादत को याद कर शहीद दिवस का किया आयोजन इस शहीद दिवस के आयोजन में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने कुसुमकसा से दल्ली राजहरा तक बाईक रैली का आयोजन किया व साथ ही मुख्य चौक चौराहों पर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से सम्बद्ध नवा-बिहान के कलाकारों द्वारा शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव जी के फांसी को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदर्षित कर आम जनता को सन्देश दिया कि किस तराह वे लोग हमारी आजादी के लिये हँसते हँसते फांसी के फंदे पर झूल गए।
जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता सबसे पहले


इस नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य था भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया जाय,इस बाइक रैली में आम जनता के साथ जन मुक्ति मोर्चा के महेंद्र कुमार गंजिर,यादराम कोर्राम,पवन विश्वकर्मा,रूपा साहू, भोमराज, भागवत दास, चंदेशेखर यादव, गौतम कोठारी, सन्तोष निषाद,भँवर सिंग साहू,भँवर सिंह मसिया,जीवन निर्मलकर, कुशल यादव, के साथ सैकड़ों साथियों ने हिस्सा लिया।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

