रतन ठाकुर
छत्तीसगढ़/दुर्ग/भिलाई_
‘मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोशन सिंह मंडलोई ने आज एक आधिकारिक बयान जारी कर देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही खबरों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।
रोशन सिंह मंडलोई ने स्पष्ट किया कि देश में ईंधन और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “कुछ असामाजिक तत्व जनता के बीच भय का माहौल पैदा करने के लिए जानबूझकर पेट्रोलियम पदार्थों की कमी की अफवाहें फैला रहे हैं। मैं देशवासियों, विशेषकर युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे ऐसी किसी भी अपवाह पर विश्वास न करें और न ही इसे आगे बढ़ाएं।”
आपूर्ति सुचारू है: देश भर के पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निरंतर बनी हुई है।
भयभीत होने की आवश्यकता नहीं: लोग अनावश्यक रूप से पैनिक बाइंग (जल्दबाजी में खरीदारी) न करें, क्योंकि स्टॉक की कोई कमी नहीं है।
अफवाह फैलाने वालों पर नज़र: संगठन के अध्यक्ष रोशन सिंह मंडलोई ने प्रशासन से ऐसी अफवाहें फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और इस प्रकार की झूठी खबरों का खंडन करने में सहयोग करें।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

