छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/विशेष रिपोर्ट _

मुरूम युक्त जमीन में पौधारोपण कर गांव को दिया नया जीवन, देखरेख से खिली हरियाली।
ग्राम पंचायत सोरर में लेखराज पूरी गोस्वामी सरपंच की पहल और निरंतर देखरेख से मुरूम युक्त बंजर जमीन अब हरियाली से लहलहा उठी है। जहां पहले सूखी और अनुपयोगी जमीन पड़ी रहती थी, वहां अब हरियाली की जगमगाहट नजर आ रही है।
सरपंच ने ग्रामवासियों के सहयोग से पौधारोपण अभियान शुरू किया और नियमित सिंचाई, सुरक्षा तथा देखभाल पर विशेष ध्यान दिया। शुरुआती चुनौतियों,जैसे पानी की कमी और मिट्टी की कठोरता,के बावजूद उनकी मेहनत रंग लाई।
आज यह क्षेत्र न केवल पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण बन चुका है,बल्कि ग्रामीणों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह प्रयास जारी रहे तो पूरा गांव हराभरा हो सकता है।
बंजर जमीन का सफल उपयोग
सामुदायिक सहयोग से संभव हुआ परिवर्तन
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम

सरपंच लेखराज पूरी गोस्वामी ने जिला कलेक्टर महोदया से ड्रिप सिस्टम लगाने की मांग की है। ताकि पौधों को सही मात्रा में पानी समय समय पर मिलता रहे।

सरपंच की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति और सही योजना से किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।यह मॉडल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक बन सकता है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed