बालोद में बच्चों पर अत्याचार का आरोप: प्री-मैट्रिक छात्रावास में मचा हड़कंप।

विनोद नेताम वरिष्ठ पत्रकार

छत्तीसगढ़/बालोद/विशेष रिपोर्ट_

बालोद,जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

छात्रावास अधीक्षक शुभम साखरे पर नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट, गला दबाने और अश्लील गालियां देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

बताया जा रहा है कि अधीक्षक की प्रताड़ना से छात्रावास में रहने वाले बच्चे लगातार भय के साये में जी रहे थे। कुछ बच्चों ने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती सामने रखी, जिसके बाद मामला उजागर हुआ। बच्चों के अनुसार, छोटी-छोटी बातों पर उन्हें बेरहमी से पीटा जाता था और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता था।

घटना के सामने आते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

उन्होंने दोषी अधीक्षक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सबसे बड़ा सवाल: बच्चों की सुरक्षा के लिए बने छात्रावास ही अगर असुरक्षित हो जाएं, तो जिम्मेदारी किसकी?
यह मामला न सिर्फ एक व्यक्ति की करतूत को उजागर करता है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed