धानापूरी के विवेक कुमार सिन्हा का डबल अचीवमेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर।

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_


सैनिक ग्राम धानापूरी के होनहार छात्र विवेक कुमार सिन्हा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक और उपलब्धि हासिल की है। विवेक ने सैनिक स्कूल की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और साथ ही छठवीं में नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में भी चयनित हुए हैं।

विवेक कुमार सिन्हा की इस उपलब्धि से सैनिक ग्राम धानापूरी में खुशी का माहौल है। परिवार, रिश्तेदारों और स्कूल के शिक्षकों ने विवेक को बधाई दी है। विवेक के पिता श्री उत्तरा सिन्हा (भूतपूर्व सैनिक) और माता दंतेश्वरी सिन्हा (शिक्षिका) ने बताया कि विवेक की सफलता में उनके परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन बहुत महत्वपूर्ण रहा है।

विवेक कुमार सिन्हा शासकीय प्राथमिक शाला धानापुरी, विकासखंड गुरुर, जिला बालोद में कक्षा पांचवीं का छात्र है और शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं।

उनके शिक्षक श्री त्रिभुवन राम साहु से मार्गदर्शन लिया व अन्य शिक्षक धनेश्वरी मंडावी प्रधान पाठक ,राजेश सिन्हा, भरत सिन्हा, चुरेंद्र ,(cac) रत्नावली सेवता ने बताया कि विवेक एक मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र है, जिसने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

विवेक कुमार सिन्हा का सपना है कि वह और आगे चलकर देश सेवा क्षेत्र में अपना योगदान देंगे। यह सफलता केवल एक छात्र की नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जीत है, जिसने यह संदेश दिया है कि अगर हौसले बुलंद हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।

विवेक की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है और उन्हें आगे भी इसी तरह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विवेक की इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मेहनत करेंगे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed